इटावा: इटावा सफारी पार्क में काला हिरन समेत तीन वन्य जीवों की मौत से सफारी प्रशासन पर उठे सवाल, लापरवाही आई सामने
Etawah, Etawah | Dec 24, 2025 इटावा सफारी पार्क में बीते दिनों में तीन वन्यजीवों की मौत से सफारी प्रशासन और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दो बारहसिंघा और एक काले हिरण की मौत होने की बात सामने आई है। सफारी अधिकारी इन मौतों के कारण अलग-अलग बता रहे हैं, जबकि सफारी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दो बारहसिंघा की मौत कड़ाके की ठंड से हुई और काले हिरण की मौत साफ लापरवाही का नतीजा है।