बिदुपुर: हाई टेंशन पोल पर चढ़कर शादी की जिद करने वाला युवक प्रेमिका संग फरार, रचाई शादी; वीडियो वायरल
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित हाई टेंशन पोल पर 16 मार्च को प्रेमिका से शादी की जिद में चढ़े युवक ने आखिरकार अपनी प्रेमिका के साथ भागकर शादी रचा ली। इस शादी का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।