ग्वालियर गिर्द: रोंग साइड से आ रहे लोडिंग वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, 2 घंटे बाद मौत, मुकदमा दर्ज
बहोड़ापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर रोंग साइड से आ रहे लोडिंग वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन मात्र 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।मृत युवक की पहचान फरजन खान आयु 22 साल निवासी शंकरपुर के रूप में हुई है।फिलहाल बहोड़ापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लोडिंग चालक की तलाश शुरू कर दी