अंजड़: अंजड़ से भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, पूर्व गृहमंत्री व राजपुर विधायक भी पहुंचे
Anjad, Barwani | Oct 8, 2025 अंजड से आज कांग्रेस पार्टी द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान राहुल गांधी के निर्देश और आह्वान पर पूरे मप्र में चलाया जा रहा है। बस स्टैंड स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी के मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के पुर्व गृहमंत्री व राजपुर विधायक बाला बच्चन पहुंचे हैं।