एटा: नगला मनी में भागवत के दौरान लाइट का काम करते समय 30 वर्षीय व्यक्ति को लगा करंट, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Etah, Etah | May 10, 2026 एटा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में रविवार दोपहर 30 वर्षी आदेश पुत्र राजसिंह नि.जिला फिरोजाबाद को अचेत अवस्था में भर्ती कराया,चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया जानकारी करने पर साथ आए प्रशांत ने बताया कि नगला मनी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस में आदेश चल रही भागवत कथा में लाइट का काम कर रहा था तभी उसको करंट लग गया।