बंशीधरनगर (नगर उंटारी): तेज रफ्तार टेंपू पलटा, आठ यात्री घायल; तीन की हालत गंभीर
बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया गांव के समीप मंगलवार को सवारियों से भरा एक टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपू पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद टेंपू चाल