निवाड़ी जिले में अमरपाल सिंह हत्याकांड को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। गिरफ्तारी के बाद आज निवाड़ी में प्रदर्शन हुआ, जहां समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तार युवकों को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग की। वहीं इस मामले पर एसपी ने NexIndia News से बातचीत में पूरी जानकारी साझा की और बताया कि पुलिस ने तथ्यों, सबूतों और जांच के आधार पर कार्रवाई की है। एसपी के अनुसार आरोपी प्रिंस अहिरवार पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं और घटना के समय वह मौके पर मौजूद था। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच लगातार जारी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। 📍 स्थान: निवाड़ी, मध्यप्रदेश