चंदेरी: अकीदत के रंग में रंगी चंदेरी, कर्बला में ठंडे किए जाएंगे 17 ताजिए
चंदेरी में मोहर्रम का पर्व पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर के विभिन्न हिस्सों से निकले करीब 17 ताजिए सदर बाजार पहुंचे, जहां फूल-मालाओं, लोबान और इत्र से उनका भव्य इस्तकबाल किया गया। सभी ताजिए पारंपरिक धोबिया तालाब स्थित कर्बला में ठंडे किए जाएंगे।