गैरतगंज: 12 सूत्रीय मांगों को लेकर गैरतगंज में सरपंचों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रायसेन जिले के गैरतगंज नगर में आयोजित लोक कल्याण शिविर के दौरान सोमवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग गैरतगंज विकासखंड की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सरपंच संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सरपंचों ने पंचायतों के समग्र विकास के लिए विशेष पहल करने का आग्रह करते