सुनेल: उन्हेल में बिजली की नंगे तारों से टकराकर बंदर की हुई मौत, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
उन्हेल में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे बिजली की लाइन के नंगे तारों से टकराकर एक बंदर की मौत हो गई है।बजरंग दल कार्यकर्ता राजेश,दुर्गेश,लोकेश आदि ने बताया है कि उनके गांव में एक पेड़ के पास लंबे समय से बिजली के लाइन के नंगे तार गुजर रहे हैं।जिसमें कई बार स्पार्किंग होने से चिंगारियां भी नीचे गिरती है।उन्ही तारों से टकराकर आज एक बंदर करंट चपेट में आकर मौत हो गई