सुनेल: एसपी ने सुनेल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया, सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक ली
Sunel, Jhalawar | Mar 26, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने सुनेल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।एसपी ने बुधवार शाम करीब 5:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया है कि इस दौरान उन्होंने नवीन निर्माणाधीन भवन, हवालात,मेस,बेरेक्स एवं रिकॉर्ड का निरीक्षण कर थानाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया।