एत्मादपुर: खंदौली स्थित तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Etmadpur, Agra | Aug 16, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत खंदौली स्थित तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया, बताया जा रहा है कि युवक 2 दिन से गायब था, सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।