केकड़ी: केकड़ी में भैरू गेट इलाके में बजरी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला घायल, तेज गति व जल्दबाजी के कारण हुआ हादसा
Kekri, Ajmer | Jul 3, 2024 शहर में भैरू गेट इलाके में मंगलवार को बजरी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला घायल हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।महिला कों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया।चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कर लिया। मंगलवार शाम तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।