मछलीशहर: मछली शहर नगर में जन विकास संस्थान द्वारा उड़ान परियोजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मछली शहर नगर स्थित डिग्री कॉलेज में किशोरियों एवं महिलाओं के शक्ति करण के लिए काम करने वाली संस्था जन विकास संस्थान द्वारा उड़ान परियोजना के अंतर्गत किशोरी अधिकार एवं बाल विवाह रोकथाम के मुद्दे पर एक दिवसीय पैरवी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर तपिश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।