फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। घटना तहसील फतेहपुर से रामनगर रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय अनुज पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।