ललितपुर: NH-44 पर बमरोला के पास आगे जा रहे ट्रक में पीछे से ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर टकराया, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे 44 स्थित ग्राम बमरोला के पास ट्रैक्टरों से लदा हुआ तेज रफ्तार अनियंत्रण ट्रेलर ने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान ट्रक के चालक एवं परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।