स्याना कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में तीन शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को सीओ प्रखर पांडे की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीओ ने बताया कि थाना समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व संबंधित तीन शिकायती प्राप्त हुई थी। जिसमें पुलिस संबंधित दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया है।