तुमड़िया खेड़ी गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे मधुमक्खियों के हमले में डंक लगने से एक महिला घायल हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय न्यादी बाई उसके घर से खेत पर जा रही थी।उसी दौरान रास्ते में मधुमक्खियों ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में डंक लगने से महिला बुरी तरह से घायल हो गई।जिसे पिड़ावा के उप जिला अस्पताल लेकर आए।यहां उसका उपचार जारी है।