बारुन: केशव मोड़ के पास पलटा राख लदा ट्रक, यात्री बाल-बाल बचे, घंटों जाम से परेशान रहे लोग
बारुण थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेशनल हाईवे की सर्विस लाइन पर केशव मोड़ के समीप राख लदा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक संख्या BR 45 GB 7310 बारुण से औरंगाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान सर्विस लेन पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया।