दरअसल जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में खेल के मैदान, ओपेन जिम निर्माण , मिड-डे-मील शेड निर्माण की समीक्षा, अन्नापूर्णा भवन निर्माण,गौ-सरंक्षण, गांव व स्कूलों के रास्ते व पानी निकास, चारागाह, चकरोडों पर मिट्टी भराव, तालाब खुदाई आदि कार्यों की समीक्षा की गई।