खगौल: दानापुर पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्यों को 11 सिलेंडर के साथ गिरफ्तार किया
दानापुर कैंट के सप्लाई डिपो से पिछले दिनों 27 सिलेंडर चोरी गई थी। जिसके लिए पुलिस ने एक एसआईटी टीम का गठन किया था। एसआईटी टीम ने मंगलवार की सुबह चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोरों के नाम बंटी कुमार, कर्मेंद्र कुमार, छोटू कुमार ,जैकी कुमार एवं दीपू कुमार है। पुलिस ने उनके पास से चोरी गए 11 सिलेंडर को भी बरामद किया है।