खगौल: दानापुर के शाहपुर में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा से पहले शोभायात्रा निकाली गई
दानापुर के शाहपुर में नौ दिनों तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से सोमवार को हो गया। 251 महिलाएं कलश में गंगाजल भर कर शाहपुर शिव मंदिर ठाकुरवादी पहुंची। 11 मार्च को कथा का समापन भंडारा के साथ होगा। इस मौके पर अयोध्या के पीठाधीश्वर रामशरण दास ने कहा कि सनातन की रक्षा हमारा परम कर्तव्य है।