निज़ामाबाद: निजामाबाद पुलिस ने मोबाइल टावर की चोरी का किया खुलासा, बैट्री समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद की पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी हुई बैटरियों के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई दो अदद मोबाइल टावर बैटरियां बरामद की गई हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2026 को गौसपुर साइट से सेल्टर का ताला तोड़कर ऐमरान कम्पनी की दो मोबाइल टावर बैटरियां चोरी कर ली गई थीं ।