तस्कर मौ'त मामलाः परिजनों का थाने में श'व रखकर प्रदर्शनः एसडीएम ने की समझाइश, आधी रात बॉ'डी को रखवाया गुड़ामालानी मॉर्च्यूरी में, धरना जारी
बालोतरा में ANTF (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पुलिस से बचने के लिए भाग रहे शराब तस्करों की कार खेजड़ी के पेड़ से टक'राने से पुनेश विश्नोई की मौ'त हो गई। आक्रो'शित परिजनों और समाज के लोगों ने श'व को थाना परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट कॉपी बदलवाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। एसडीएम और पुलिस की ओर से आधी रात तक समझाइश का प्रयास किया गया। इसके बाद परिजन मानें और श'व को गुड़ामालानी हॉस्पिटल की मॉच्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहां पर धरना दूसरे दिन भी जारी है। Balotra Police Rajasthan Police