झांसी: झांसी जिला अस्पताल को केंद्र से मिलेगी मदद, एंकवास सर्टिफिकेट के लिए बढ़ाई जा रहीं सेवाएं, नई मशीनें भी लगाई गईं
Jhansi, Jhansi | Mar 9, 2025 झांसी के जिला अस्पताल को केंद्र सरकार से जल्दी ही आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। इसके लिए अस्पताल सभी मानकों पूरा करने में जुटा है। बता दें कि एंकवास सर्टिफिकेट मिलने के बाद अस्पताल को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस राशि का इस्तेमाल अस्पताल में सेवा विस्तार के साथ ही कर्मचारियों के वेलफेयर में भी किया जा सकता है।