मंझनपुर: करंट से जान गंवाने वाले सिपाही को कौशाम्बी पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी, नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई
पश्चिम शरीरा थाना में तैनात आरक्षी विपेंद्र सिंह यादव के आकस्मिक निधन के बाद रविवार को लगभग शाम 5 बजे पुलिस लाइन कौशाम्बी में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्प एवं रीथ चढ़ाकर दिवंगत सिपाही को अंतिम सलामी दी तथा शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।