अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने वार्ड नंबर 10 के एक युवक को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने गश्त के दौरान नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड नम्बर 10 के पंकज पुत्र प्रवीण को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि आरोपी से 2.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पंकज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अनूपगढ़ पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।