हनुमानगढ़ टाउन में एक युवक से 10 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को टाउन पुलिस के रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी के जरिए टाउन पुलिस डोडा पोस्त खरीद फरोख्त को लेकर गहन पड़ताल कर रही है।