धनवार: ग्रीन पार्क स्टेडियम कोनड्राटांड़ में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन
धनवार प्रखंड के ग्रीन पार्क स्टेडियम, कोनड्राटांड़ में गौसिया क्लब कोनड्राटांड़ द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार सुबह 8 बजे 20 सूत्री अध्यक्ष धनवार सह जिला संगठन सचिव झामुमो, गिरिडीह *शफीक अंसारी* के करकमलों द्वारा फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।