मंदसौर: जिला परिवहन विभाग तथा थाना यातायात के द्वारा थाने के सामने हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों का फूल देकर सम्मान किया गया।
मंदसौर शासन के निर्देशानुसार एक सितंबर से 15 सितंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन कलेक्टर मंदसौर तथा पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में किया जा रहा है ।आज प्रथम दिवस थाना यातायात के सामने जिला परिवहन विभाग तथा थाना यातायात स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग की गई । इस वाहन चेकिंग की विशेषता यह थी कि जिन चालकों ने हेलमेट नहीं उन्हें फूल देकर समझाइश भी दी गई।