मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देश से अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी ने देर रात जिला अस्पताल मंदसौर का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं एडिशनल एसपी को जिला अस्पताल मंदसौर एवं मेडिकल कॉलेज मंदसौर के निरीक्षण कार्यों के लिए अधिकृत किया है।