मंदसौर: नई आबादी शास्त्री कॉलोनी स्थित जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन में जैन साध्वी श्री रमणीक कुंवरजी के चल रहे प्रवचन।
मनुष्य को अपने जीवन में केवल अपने आत्म कल्याण की चिंता करना चाहिए जीवन में सुख दुख आते हैं व जाते रहते हैं उनकी चिंता करने की बजाय मनुष्य को सदैव समभाव में रहना चाहिए। उक्त प्रवचन जैन साध्वी श्री रमणीक कुंवरजी ने नई आबादी शास्त्री कॉलोनी स्थित जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन में आयोजित धर्मसभा में कहे।