मेजा क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़िता ने आज शुक्रवार सुबह करीब 09:00 के आसपास मीडिया के सामने न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।