शनिवार की दोपहर 12:00 के लगभग सिद्धार्थनगर जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के निमित्त चूरिहारी के बूथ संख्या 477 व 478 पर भ्रमण किया है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने यहां पर पहुंचकर यहां की वोटर लिस्ट का अवलोकन किया है तथा सभी से फॉर्म 6 भरने का आग्रह किया है।