सिंघवारा: भालपट्टी थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश
नगर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को भालपट्टी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।