बेगूसराय: लखमीनिया स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत
बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। मृतक व्यक्ति की पहचान खगरिया जिले के रहने वाले भूनेश्वर पासवान के रूप में हुई है।