बुधवार की दोपहर करीब एक बजे बाढ़ एसडीएम गरिमा लोहिया ने बेलछी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रखंड कार्यालय,RTPS, जनवितरण प्रणाली की दुकानें सहित अन्य सरकारी कार्यालयों व संबंधित स्थानों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान SDM ने अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।