रामगढ़: रामगढ़ में छूटी खुशियों की आतिशबाजी, एडीजे कोर्ट की मंजूरी मिलते ही अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई
Ramgarh, Alwar | Jun 24, 2026 रामगढ़ क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने की खबर मिलते ही रामगढ़ बार के अधिवक्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) की स्थापना को लेकर विधि मंत्रालय से पत्र जारी होने के बाद अभिभाषक संघ रामगढ़ में जश्न का माहौल बन गया। अधिवक्ताओं ने बुधवार दोपहर 1 बजे आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।