मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में गूंजा वीरता का गौरव, महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती पर युवाओं ने लिया संकल्प
मऊरानीपुर में महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चित्र पर माल्यार्पण से हुई, वहीं राष्ट्रभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी में युवाओं ने उनके साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संयोजक कार्तिक शर्मा ढिमलौनी ने कहा कि छत्रसाल स्वतंत्रता और स्वाभिमान के प्रतीक थे, युव