कटनी नगर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर तीन युवक घायल, स्लीमनाबाद छपराहार हाइवे रोड की घटना
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी। युवक अपने परिजनों को घर पर बात कर गए थे कि वह बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे हैं वहीं रास्ते में भी दुर्घटना का शिकार हो गए घटना रविवार रात 10:00 बजे घटित हुई जहां घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया घायल के परिजन के द्वारा आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे घटना की जानकारी दी गई है।