महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ दर्शन करने वाले नागा साधुओं एवं आमजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा
Sadar, Varanasi | Feb 25, 2025 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर प्रातः सवा दो बजे से लेकर सवा तीन बजे मंगला आरती किया जाएगा। जिसके बाद नागा साधुओं एवं श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुल जायेगा। नागा साधुओं एवं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। ये जानकारी काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने दी।