हसनपुरा: हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती
हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मध्य विद्यालय सरैया हिंदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरंडा हिंदी व अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने उनकी जीवनी के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।