गुरारू: रुकुनपुर गांव में हज़रत शहीद बाबा शाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पर चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ
Guraru, Gaya | Jul 1, 2026 प्रखंड के रुकुनपुर गांव में मंगलवार की रात हजरत शहीद बाबा शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के अवसर पर मजार शरीफ पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर आयोजित जलसे में विभिन्न क्षेत्रों से आए उलेमाओं ने तकरीर करते हुए इंसानियत, सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का संदेश दिया।