शाहनगर: ज़िला कलेक्टर ने समस्त विभागों के अधिकारियों को दिए शासन की योजनों का लाभ दिलाने के निर्देश
कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा है कि समस्त विभागों के अधिकारी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं समय-समय पर जारी विभिन्न निर्देशों के परिपालन में समयावधि में जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी दायित्वों के निर्वहन के लिए पाबंद किया जाए।