मलसीसर: मंडावा की पूर्व चेयरमैन शांति देवी का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया
मंडावा की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शांतिदेवी मिश्रा के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, विधायक रीटा चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश सोनी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।