खालवा: खंडवा: ब्रेक फेल होने से ट्रक टैंकर में घुसा, ड्राइवर-क्लीनर गंभीर रूप से घायल
Khalwa, Khandwa | May 28, 2026 खंडवा जिले के इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और ट्रक एक टैंकर में जा घुसा। पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी अंतर्गत एक निजी होटल के सामने यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक व क्लीनर केबिन में बुरी तरह फंस गए।