हरदा: 6 महीने में उखड़ी सड़क पर कांग्रेस का हमला: दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन।
Harda, Harda | Jun 28, 2026 आज 28 जून 4 :30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है और इसका असर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर साफ दिखाई दे रहा है। मोहन साईं ने कहा कि जिला अस्पताल चौक से बस स्टैंड तक की सड़क बने अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन कई जगह से सड़क उखड़ने लगी है।