कटनी ग्रामीण: रीठी में आज निकलेगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस, देवरिया जलाशय में होगा विसर्जन; तैयारियां पूरी
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में आज दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य जुलूस रात्रि करीब 8 बजे से शुरू होगा। विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। रीठी के देवरिया जलाशय में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।