गिर्वा: ठक्कर बाप्पा कॉलोनी से 3 अज्ञात चोरों ने नगर निगम कर्मचारी की बुलेट बाइक चोरी की, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Girwa, Udaipur | Nov 1, 2025 ठक्कर बाप्पा कॉलोनी से नगर निगम कर्मचारी की बुलेट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात सूरजपोल थाना क्षेत्र की ठक्कर बाप्पा कॉलोनी में चोरों ने देर रात नगर निगम के जमादार महेंद्र वाल्मीकि की बुलेट क्लासिक 350 बाइक चोरी कर ली। घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की है, जब तीन अज्ञात युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले उड़े। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।