बख्तियारपुर: दो भाग में बंटा ग्यासपुर में गंगा नदी पर बना पीपा पुल,पुल पर लगा लंबा जाम
बख्तियारपुर प्रखंड के हजारों दियारा वासियों की लाइफलाइन माने जाने वाला गंगा नदी पर बना ग्यासपुर पीपा पुल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया,जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जान